History

संत.जोसेफ हिंदी प्राइमरी विद्यालय एक कैथोलिक संस्था है जो आसनसोल के कैथोलिक धर्म प्रांत द्वारा संचालित है यह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संख्या आयोग (F. No. 1180 of 2006) द्वारा अनुमोदित है जिसकी स्थापना सन 1954 ईस्वी में Rev. फादर रॉबर्ट ड्रैगमैन SJ द्वारा हुई । प्रारंभ में संत जोसेफ एवं संत मरिया गोरेटी विद्यालय संयुक्त रूप से चलता था ।

उस  समय कक्षा 4 तक पढ़ाई होती थी । यह विद्यालय भारतीय संविधान की धारा 21 और 30 के अनुसार धर्म एवं भाषा की दृष्टिकोण से अल्पसंख्यकों को जो अधिकार दिए गए हैं उसी के अंतर्गत स्थापित किया गया है ।

आसनसोल  कैथोलिक धर्म प्रांत इस विद्यालय का संस्थापक है यह विद्यालय पश्चिम बंगाल बोर्ड के माध्यमिक नियमों के अनुसार संचालित है । (Special Rules G.O. No.641 Education (s) 8B-3/69pt VII,23-05-1974) and 1314 (50) – SES(S)-A4-35/202

इस  विद्यालय में पठन-पाठन का माध्यम हिंदी है तथा सिर्फ लड़कों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था है।