अभिभावकों से अपेक्षाएँ :-
1.बच्चों को नित्य विद्यालय भेजना।
2.बच्चों को विद्यालय की पोशाक में भेजना।
3.समय- समय पर विद्यार्थियों के बारे में दी गई सूचना एवम् निर्देशों पर ध्यान देना।
4. अभिभावक या गार्जीयन मीटींग में भाग लेना।
5.विद्यार्थियों के प्रत्येक दिन के पठन -पाठन पर ध्यान देना।
6.बच्चों को पैसे न देना।
7.बच्चों को कीमती जेवर या घड़ी पहना कर न भेजना।
8.बच्चों को घर ले जाने के लिए, विद्यालय की छुट्टी से पहले पहुँचना ।
9.विद्यालय के सम्पर्क में रहना।
विद्यार्थियों से अपेक्षाएँ :-
1.विद्यालय में सुबह 6:20 में उपस्थित होकर प्रार्थना सभा में भाग लेना।
2.प्रत्येक दिन विद्यालय की पोशाक में आना।
3.प्रत्येक दिन लेखन सामग्रियां, पुस्तकें एवम् उत्तर पुस्तिकाएँ
साथ लाना।
4.कागज के टुकड़े , पेन्सिल के छिलन एवम् ,कचरे को कूड़े दान में डालना।
5.मिड-डे-मिल के समय अंडे के छिलके को कूड़े दान में डालना।
6.मिड-डे-मिल के समय भोजन के अवशेष को निर्धारित पात्र में डालना।
7.विद्यालय के परिवेश को साफ रखना।
8.बेंच पर न चढ़ना, न दौड़ना, न गंदा करना।
9.एक दूसरे से झगड़ा न करना। मिलजुलकर रहना।
10.एक दूसरे की मदद करना।
11.हाथ धोते समय या मिड-डे-मिल लेते समय लाईन लगाना।
12.सीढी़ पर चढ़ते या उतरते समय जल्दबाज़ी न करना।
13.अपने माता, पिता या अभिभावक के साथ आने जाने वाले बच्चे, छुट्टी होने पर गेट के अन्दर रहें।
14.अवकाश या छुट्टी के लिए प्रधान -शिक्षक को प्रार्थना पत्र
देना।